Saturday, July 8, 2017

देश का कोई भी वकील आये जीत आदिवासियों की होगी-समीरा

पूर्व सीएम अजित जोगी के खिलाफ बीजेपी की समीरा पैकरा ने बयान देते हुए कहा की जोगी देश के कोई भी वकील को ले आये,जीत सिर्फ आदिवासियों की ही होगी,क्योकि अजित जोगी और उनका पुत्र अमित जोगी आदिवासी है ही नहीं यह छानबीन समिति की रिपोर्ट आने से साफ़ हो गया है। अब पिता पुत्र की खैर नहीं समीरा का कहना है की उन्हें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है।न्याय अब जरूर मिलेगा हाईपवार कमिटी के रिपोर्ट से साफ़ हो गया है की अजित जोगी आदिवासी नहीं है। कलेक्टर बिलासपुर ने भी कमिटी के रिपोर्ट के आधार पर अजित जोगी के जाती प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है। जैसे ही जोगी के जाती प्रमाण पत्र रद्द हुआ तब से ही अजित जोगी हाईकोर्ट में स्टे पिटिशन के तैयारी में जुट गए थे। इसकी खबर जोगी के जाती को चैलेंज करने वाले संत कुमार नेताम,नन्द कुमार साय और समीरा पैकरा को लगी तब तीनो ने तत्काल हाईकोर्ट में जोगी के खिलाफ कैविएट दायर कर दिया । बताया जा रहा है की जोगी ने अपने स्टे पिटिशन के लिए सुप्रीम कोर्ट के जाने मने 3 वकीलो को लगाया है। जो 10 तारीख को जोगी के तरफ से पैरवी करेंगे। उससे पहले ही आज समीरा पैकरा और नन्द कुमार साय भी बिलासपुर पहुँचकर अपने अपने वकीलो के साथ जोगी के खिलाफ तैयारी शुरू कर दिया है।

Friday, July 7, 2017

भारत बंद की चेतावनी


न्यायपालिका में सुधार के लिए संघर्ष कर रहे और बिलासपुर से नई दिल्ली तक पद यात्रा करने वाले प्रमोद कुमार पाठक (राष्टीय अध्यक्ष,न्यायालयीन कर्मचारी संघ)गुरुवार को बिलासपुर लौट आए। हाईकोर्ट के कर्मचारी और अखिल भारतीय न्यायालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाठक ने न्यायिक प्रक्रिया जल्दी पूरी कर लोगों को जल्दी न्याय दिलाने, जिला कोर्ट से प्रतिनियुक्ति पर आने वाले न्यायिक अधिकारियों से हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य लेने, न्यायालयीन कर्मचारियों के वेतन, पदोन्नति में सुधार करने जैसी पांच सूत्रीय मांग को लेकर अपना आंदोलन शुरू किया है। वे इससे पहले भी लगातार धरने आंदोलन करते रहे हैं। इस साल मई में उन्होंने बिलासपुर से नई दिल्ली तक की पदयात्रा शुरू की थी। वो करीब 45 दिन में दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने कानून मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सहित कई लोगों को ज्ञापन दिया और अपनी मांगे उनके सामने रखकर सुधार की मांग की....प्रमोद कुमार के मुताबिक यदि एक साल में ये सुधार लागू नहीं होते तो वे फिर आंदोलन करेंगे। इसमें उनके साथ तकरीबन सभी न्यायिक संगठन साथ हैं।

आत्महत्या पर राजनीति

भारतीय जनता पार्टी बेलतरा शहर मंडल के पदाधिकारियों ने रैली के रूप में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया सिटी मजिस्ट्रेट बीरेंद्र लकड़ा को ज्ञापन सौंपा और तकाल कारवाही की माग करते हुए भूपेश बघेल मुर्दाबाद की नारे लगाए।बीते चार दिन पहले नगर निगम के अतिक्रमण हटाने को लेकर एक युवक ने आत्महत्या की थी जिस पर छतीसगढ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पीड़िता परिवार से मुलाकात की थी और सांत्वना दिया था वही भाजपा का आरोप है कि मृतक के परिवारों को भाजपा के ख़िलाफ़ भड़कान और भाजपा के लोगो को आने से मारने का गम्भीर आरोप लगाया है।साथ ही भाजपा का पदाधिकारियों का मृतक पर नगर निगम व पुलिस के कारण आत्महत्या नही करने की बात कही आत्महत्या का कारण मृतक को नशे की लत लग गई थी नसा नही मिल पाने के कारण  आत्महत्या करने की बात कही।

Thursday, July 6, 2017

बिलासपुर ट्रैफिक थाना में पहली बार एएसपी की पोस्टिंग

बिलासपुर ट्रैफिक थाना में पहली बार एएसपी की पोस्टिंग ट्रैफिक डीएसपी मधुलिका सिंह प्रमोशन के साथ गौरेला एडिशनल एसपी बनाई गई।साथ ही रायपुर ट्रैफिक डीएसपी पदोन्नत हुए रोहित कुमार बघेल को बिलासपुर ट्रैफिक थाना की जिम्मेदारी सौपी गई।शहर की बदहाल ट्रैफिक व जाम लगने की समस्या से निजात मिलेंगी।